गाजा में युद्धविराम के लिए इस्रायल और हमास के बीच वार्ता फिर शुरू हो गई है। कतर और अमरीका की मध्यस्थता में कल दोहा में वार्ता आरंभ हुई। हमास ने 60 दिन के युद्ध-विराम और इस्रायल द्वारा फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले, नौ बंधकों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की है।
इस्रायल ने अभी इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा है कि इस्रायल कतर में वार्ता से पहले गाजा से सैनिकों को वापस नहीं बुलाएगा और न ही युद्ध समाप्ति का वायदा करेगा। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि हमास को खत्म करने का उद्देश्य पूरा होने तक नया सैन्य अभियान जारी रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नागरिकों के विस्थापन पर चिंता व्यक्त व्यक्त की है, हालांकि उन्होंने गाजा के बाहर किसी भी प्रकार के जबरन विस्थापन को खारिज किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…