भारत

तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की अपील करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया

तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की अपील करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। विधानसभा में यह विधेयक पेश करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि केंद्र का वक्फ बिल संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के खिलाफ है और वक्फ बोर्ड के अधिकारों को कमजोर करता है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि किसी भी निर्वाचित सरकार को केवल अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करना चाहिए और उन्हें कभी भी खतरे में नहीं डालना चाहिए। मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके और पीएमके के समर्थन से आज विधानसभा में विधेयक पारित हो गया, जबकि भाजपा सदस्यों ने विधेयक का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन ने कहा कि केंद्र के पास वक्फ अधिनियम में कोई भी बदलाव करने का अधिकार है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

1 घंटा ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago