तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने पुलिस अधिकारियों को बहुजन समाज पार्टी के राज्य प्रमुख के0 आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच करने और दोषियों को कानून के सामने लाने का आदेश दिया है। एम. के. स्टालिन ने शोक संतप्त परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने कल हत्या के कुछ ही घंटों में इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिए आदेश में कहा कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जाए।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल मुरूगन ने इस घटना की निंदा और हाल के हिंसक हमलों का हवाला देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में नाकामी पर डीएमके सरकार की आलोचना की।
दिवंगत नेता आर्मस्ट्रांग के पार्थिव शरीर को राजीव गांधी जनरल अस्पताल चेन्नई में रखा गया है और इसे परिवार को सौंप दिया जाएगा। बसपा कार्यकर्ताओं ने शव को जुलूस के रूप में ले जाने की मांग को लेकर अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया।
अन्य पार्टियों के नेताओं ने इस मामले में राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
52 वर्षीय नेता आर्मस्ट्रांग की कल रात चेन्नई में उनके घर के सामने भीड़ ने हत्या कर दी। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के कल आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि दिये जाने का कार्यक्रम है।
दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…
एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…
भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्तुओं की…
जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…