भारत

बयालीस नक्‍सलियों के समर्पण के बाद तेलंगाना नक्‍सलमुक्‍त घोषित

तेलंगाना में 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्‍य को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि नक्‍सली कमांडर सोडी मल्ला सहित 42 नक्‍सलियों के समर्पण के बाद राज्य नक्‍सल मुक्त हो गया है। बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राज्य समिति पूरी तरह भंग कर दी गई है। उन्‍होंने बताया कि 42 नक्‍सलियों ने पांच एके-47 राइफल, चार एसएलआर राइफल, दो देसी ग्रेनेड, एक हजार से अधिक कारतूस और 800 ग्राम सोने के साथ समर्पण किया। बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाकर उन्हें हटाने के लिए समर्पण करने वाले नक्‍सलियों की सहायता ले रही है। उन्होंने कहा कि समर्पण करने वाले नक्‍सलियों को सरकार से वित्तीय सहायता दी जा रही है और वे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से मिल सकते हैं और मीडिया से बातचीत कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

2 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

2 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

3 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

3 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

4 घंटे ago