भारत

देश के कई हिस्सों में रविवार तक बिजली चमकने, बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है: मौसम विभाग

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार तक पश्चिमोत्तर भारत में बिजली चमकने, बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 28 अप्रैल तक जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में आंधी चलने के साथ बर्फबारी और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कल तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

विभाग का कहना है कि आज से 28 अप्रैल तक त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा में गर्म तथा आर्द्र मौसम रहेगा। इस बीच, विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों तक दिल्‍ली में बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस महीने की 29 तारीख तक अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago