तीसरे 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग अश्व की इंडक्शन सेरेमनी 12 फरवरी 25 को नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में मुख्य अतिथि के रूप में रियर एडमिरल के श्रीनिवास, एएसडी (वी) की उपस्थिति में आयोजित की गई।
ये टग 12 नवंबर 21 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता के साथ संपन्न छह (06) 25टी बीपी टग के निर्माण के अनुबंध का हिस्सा हैं। इन टग को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के अनुसार बनाया गया है। शिपयार्ड ने इनमें से दो टग की सफलतापूर्वक डिलीवरी की है, जिनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा जहाजों और पनडुब्बियों को बर्थिंग, अन-बर्थिंग और सीमित जल में युद्धाभ्यास के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। टग जहाजों को किनारे या लंगरगाह पर आग बुझाने में भी सहायता प्रदान करेंगे। इसके अलावा, सीमित खोज एवं बचाव अभियान चलाने की क्षमता भी होगी।
ये टग भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…