अंतर्राष्ट्रीय

वर्ष का तीसरा ग्रैंड स्लैम विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू होगा

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू होगा। तेरह जुलाई को पुरुष सिंगल्‍स फाइनल के साथ इस प्रतियोगिता का समापन होगा।

कार्लोस अल्काराज और बारबोरा क्रेजिकोवा के अलावा टेनिस प्रेमियों की नज़रें सर्बिया के नोवाक जोकोविच पर भी रहेंगी। जो पिछले छह ग्रैंडस्लैम से अपने 25वें खिताब का इंतजार कर रहे हैं। इन दिगज्जों के साथ आर्यना सबालेंका, कोको गफ, इगा स्वियातेक, मार्केटा वॉदूसोवा, अलेक्जेंडर ज्वरव, टेलर फ्रिज, दानिल मेदवेदेव जैसे स्टार खिलाड़ियों पर भी सबकी नज़रे होंगी। 30 जून से 12 जुलाई तक साल के इस तीसरे ग्रैंड स्लैम के एकल मुकाबलों में कुल 128 खिलाड़ी दावा पेश करेंगे। इनमें 16 क्वालिफायर्स होंगे, साथ ही आठ खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड दिया गया है। पुरुष एकल में इटली के यानिक सिने महिला एकल में बेलारूस का आर्यना सबालेका को शीर्ष वरीयता दी गई है।

इस टूर्नामेंट में चार भारतीय खिलाड़ी पुरुष डबल्‍स में भाग ले रहे हैं। रोहन बोपन्ना बेल्जियम के सैंडर गिले के साथ, युकी भांबरी अमरीका के रॉबर्ट गैलोवे के साथ डबल्‍स मुकाबले खेलेंगे, जबकि ऋत्विक बोलिपल्ली, रोमानिया के निकोलस बैरिएंटोस के साथ और एन. श्रीराम बालाजी मैक्सिको के मिगुएल रेयेस-वरेला के साथ मैदान पर उतरेंगे।

Editor

Recent Posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

3 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

5 मिनट ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

8 मिनट ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

15 मिनट ago

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

16 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

4 घंटे ago