भारत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से तीन तीर्थयात्रियों की मौत, पांच घायल

उत्‍तराखण्‍ड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह केदारनाथ मार्ग पर छिदवासा के निकट भूस्‍खलन में तीन श्रद्धालुओं की मृत्‍यु हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों में दो महाराष्‍ट्र के हैं और एक स्‍थानीय निवासी है। ये श्रद्धालु गोरीकुण्‍ड से केदारनाथ जा रहे थे।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन बल और स्‍थानीय पुलिस ने तुरन्‍त ही बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्‍ड प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में भर्ती किया गया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए घायलों को तुरन्‍त हर प्रकार की चिकित्‍सा सेवा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

17 मिनट ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

21 मिनट ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

31 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

32 मिनट ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

33 मिनट ago