आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 16 मार्च 2025

अमरीका में ट्रंप प्रशासन का कई देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का विचार आज सभी समाचार पत्रों में छाया हुआ है। जनसत्ता लिखता है- इकतालीस देशों पर अमरीका लगा सकता है यात्रा प्रतिबंध। अमर उजाला की सुर्खी है – ट्रंप प्रशासन ने अंशिक या पूर्ण यात्रा प्रतिबंध के लिए तैयार की तीन श्रेणियां, अफगानिस्‍तान और भूटान के नागरिकों पर अमरीका जाने पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध।

आयुष्‍मान योजना के लिए नई सिफारिशें, आयु सीमा 70 से घटाकर 60 साल करें- हरिभूमि की खबर है।

पहाडों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में वर्षा से गिरा तापमान दैनिक जागराण की सुर्खी है। जनसत्ता ने कश्‍मीर में बर्फ गिरने की खबर सचित्र प्रक‍ाशित की है। । वहीं हि‍न्‍दुस्‍तान ने दिल्‍ली समेत कई शहरों में तापमान तेजी से बढने की खबर प्रकाशित की है।

राष्‍ट्रीय सहारा ने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है सुनीता और बुच के वापसी की तैयारी, फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों का स्‍थान लेने के लिए दल रवाना।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago