आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 17 जनवरी 2025

केन्‍द्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलने की खबर आज सभी समाचार पत्रों के पहले पन्‍ने पर है। जनसत्‍ता की सुर्खी है – 50 लाख कर्मियों और 65 लाख पेंशनधारियों को मिलेगा लाभ। दैनिक भास्‍कर लिखता है – एक जनवरी, 2026 से केन्‍द्र में लागू होगा नया वेतनमान। सरकारी सैलरी 38 प्रतिशत, पेंशन 34 प्रतिशत बढेंगी।

इसरो द्वारा पहली बार अंतरिक्ष में उपग्रहों की सफल डॉकिंग कराकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्‍त करने का समाचार भी सभी अखबारों में है। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है – भारत ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में जोडे दो उपग्रह।

पहाडों पर हो रही बर्फबारी की खबर भी कई अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। अमर उजाला लिखता है बारिश – बर्फबारी ने ठिठुराया, कश्‍मीर में रेल सेवा बाधित, हिमाचल में दो सौ सडके बंद। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है – मौसम गुलजार, बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने की मस्‍ती।

गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्‍ट में नहीं दिखेंगे ध्रुव और तेजस – हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। वहीं हरिभूमि लिखता है – अब गणतंत्र दिवस समारोह में सुनाई नहीं देगी ध्रुव हेलीकॉप्‍टर की हवाई गर्जना, फ्लाईपास्‍ट में भाग लेंगे 22 लडाकू विमान। एएलएच ध्रुव के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद वायु सेना का फैसला।

नवभारत टाइम्‍स ने महाकुंभ में साधू संत, कल्‍पवासी और श्रद्धालुओं की तस्‍वीरे प्रकाशित की हैं – पत्र लिखता है – महाकुंभ में अमृत स्‍नान के साथ ही अब अनुष्‍ठानों का दौर शुरू।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने JD(U) के हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया

राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…

1 घंटा ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…

3 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…

3 घंटे ago

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…

3 घंटे ago

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम अधिसूचित किया

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…

3 घंटे ago