आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 17 नवंबर 2024

जनसत्ता और अमर उजाला ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हवाले से लिखा है- ब्राजील में जी-20 सम्‍मेलन में सार्थक चर्चा होने की उम्‍मीद। हरि भूमि ने प्रधानमंत्री के इन शब्‍दों को दिया है, द्विपक्षीय और बहुप‍क्षीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

चुनावी और राजनीतिक गतिविधियों पर भी अखबारों की नजर हैं। राष्‍ट्रीय सहारा ने निर्वाचन आयोग के इस कथन को सुर्खी बनाया है- स्‍टार प्रचारकों को काबू में रखें, भाजपा और कांग्रेस अध्‍यक्ष से जवाब-तलब। देश बन्‍धु, हरिभूमि और दैनिक ट्रिब्‍यून के अनुसार- सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया।

वीर अर्जुन ने वाणिज्‍य पन्‍ने पर लिखा है- आयकर विभाग ने कर दाताओं से अपने आई टी आर में उच्‍च मूल्‍य की विदेशी आय या संपत्ति का खुलासा करने के लिए अभियान शुरू किया।

पंजाब केसरी की खबर है- भारत के जेनेरिक फार्मेसी मॉडल की धूम‍, 14 देश अपनाने पर कर रहे हैं विचार। मॉरिशस ने शुरू किया।

हिन्‍दुस्‍तान की खेल पन्‍ने की सुर्खी है- दिग्‍गज मुक्‍केबाज माइक टायसन ने 58 साल की उम्र में 27 साल के जैक पॉल से हार कर भी जीते एक सौ 67 करोड रुपये।

नवभारत टाइम्‍स और दैनिक जागरण के अनुसार- अमरीका ने 14 सौ प्राचीन वस्‍तुए भारत को लौटाईं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

6 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

8 घंटे ago