आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 18 अगस्त 2024

पोलैंड में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के भव्‍य स्‍वागत की खबर आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। अमर उजाला लिखता है – पैंतालीस साल बाद पोलैंड में भारतीय प्रधानमंत्री, कहा – भारत का विजन अब ग्‍लोबल। जनसत्‍ता ने प्रधानमंत्री के इन शब्‍दों को प्रकाशित किया है – यह युग युद्ध का नहीं, संवाद का है।

आरजी कर डॉक्‍टर दुष्‍कर्म हत्‍या मामले में, पूर्व प्राचार्य का सच से सामना कराने की तैयारी में सीबीआई जनसत्‍ता की सुर्खी है। वहीं, दैनिक जागरण लिखता है – पूर्व प्राचार्य संदीप घोष पर शवों के सौदे का आरोप, रिश्‍वतखोरी गिरोह का भी पता चला।

राष्‍ट्रीय सहारा ने कल एकदिवसीय राष्‍ट्रव्‍यापी हडताल की खबर प्रकाशित की है। भारत बंद : कहीं असर, कहीं बेअसर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने किया था बंद का आह्वान।

सरकारी स्‍कूलों में पढ रही बेटियां प्रदर्शन में अव्‍वल दैनिक जागरण की सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स ने कामयाबी का शिखर शीर्षक से शिक्षा मंत्रालय के विश्‍लेषण को खबर बनाई है। पत्र लिखता है – प्राइवेट स्‍कूलों में बोए जाते हैं बेटे और सरकारी स्‍कूलों में पढ कर भी उग आती हैं बेटियां।

देश-विदेश में सोलर ऊर्जा की महिला इंजीनियर तैयार कर रहीं ग्रामीण महिलाएं। तिलोनिया स्थित बेयर फुट कॉलेज में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में बनाई पहचान राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago