डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति बनने और गजा में युद्ध विराम की खबर लगभग सभी अखबारों में हैं। दैनिक जागरण लिखता है- डोनाल्ड ट्रंप आज संभालेंगे अमरीका की कमान। हिन्दुस्तान की खबर है- गजा में तोपों की गरज थमी।
दावोस में डब्ल्यूईएफ बैठक में दिखेगी भारत की विविधता में एकता की झलक वीर अर्जुन की सुर्खी है।
हरिभूमि में दिल्ली विधानसभा चुनाव की खबर है-मतदान और चुनावी भागीदारी के प्रति बढ़ाई जागरूकता, वॉकथॉन का आयोजन।
सैफ अली खान के हमलावर की गिरफ्तारी की सभी अखबारों की मुख्य खबर है। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है- आरोपी की ठाणे से गिरफ्तारी, हमलावर निकला बांग्लादेशी।
देशबन्धु ने रेलवे की बड़ी उपलब्धि बताते हुए लिखा है- कटरा-बडगाम ट्रैक पर ट्रायल रन पूरा। वहीं राष्ट्रीय सहारा ने कटरा-श्रीनगर के बीच 22 कोच वाली रेलगाडी के सफल परीक्षण को खबर बनाया है।
जनसत्ता ने व्यापार पन्ने पर कल आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के हवाले से लिखा है- मन की बात में बोले प्रधानमंत्री, स्टार्ट-अप इंडिया केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं।
लोकसत्य के कारोबारी पन्ने पर विश्व बैंक की रिपोर्ट है- कर राजस्व में वृद्धि के कारण भारत का राजकोषीय घाटा कम होने की सम्भावना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…
भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…