आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 22 अप्रैल 2025

अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति की भारत यात्रा आज के सभी समाचार पत्रों के मुख पृष्ठ पर है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- पीएम मोदी से मिले अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति वेंस.. ट्रेड डील और रक्षा सहयोग पर हुई अहम चर्चा।

पुराने ढर्रे पर नहीं चल सकती नौकरशाही- हम हजार साल के लिए बना रहे नीतियां। सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के शब्‍द अमर उजाला में हैं। पीएम मोदी ने सिविल सेवकों से कहा- कोई गांव, परिवार और नागरिक पीछे न छूटे, हो सबका समग्र विकास।

वक्‍फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्‍पणी भी अखबारों की सुर्खी बनी है। नवभारत टाइम्‍स के अनुसार शीर्ष न्‍यायालय ने याचिका कर्त्ता से कहा- हम पर संसदीय कामों में दखल का आरोप लगाया जा रहा, आप चाहते हैं हम केंद्र को निर्देश दें।

झारखंड के बोकारो में नक्‍सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बडी कामयाबी वीर अर्जुन सहित कई अखबारों में है। मुठभेड में एक करोड के इनामी सहित आठ नक्‍सली ढेर।

रिर्जव बैंक का एक बडा फैसला राजस्‍थान पत्रिका में है, अब 10 साल से बडे नाबालिग भी बैकों में खुलवा सकेंगे सावधि और बचत खाते।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago