अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल भारत समेत दुनियाभर में आयोजित योग-अभ्यास के विशेष सत्रों से संबंधित ख़बरें सभी अख़बारों में सचित्र हैं। नवभारत टाइम्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन शब्दों को पहली ख़बर बनाया है कि दुनिया में संघर्ष के बीच योग से शांति। हिन्दुस्तान के अनुसार, योग का विश्व कीर्तिमान, तीन लाख लोगों ने एक जगह किया योग। छात्रों का 108 बार सूर्य नमस्कार। राजस्थान पत्रिका ने इस शोध को प्रमुखता से दिया है कि अपने किशोर बच्चों के सााथ करें योग और कसरत, बेहतर होंगे रिश्ते।
राष्ट्रीय सहारा ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत अब तक एक हजार भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकालने को पहली ख़बर बनाते हुए लिखा है- युद्धग्रस्त देश से अपने सभी नागरिकों को निकाल रहा भारत।
दैनिक जागरण की पहली ख़बर है अहमदाबाद विमान हादसे में हुई कार्रवाई, तीन अफसर हटाए गए। पत्र के अनुसार- डी.जी.सी.ए. के सख्त आदेश पर एयर इंडिया ने किया अमल।
दैनिक भास्कर की खास ख़बर है- कटरा श्रीनगर वंदे भारत से पर्यटन, व्यापार को मिली रफ्तार। पत्र के अनुसार कश्मीर में वंदे भारत जुलाई तक फुल, उड़ाने और हवाई किराया पचास प्रतिशत तक घटा सकती है।
दैनिक भास्कर ने ऊर्जा विभाग के इस अध्ययन को प्रमुखता से दिया है कि- चॉर्जर ऑन रहने से हर साल 22 करोड़ यूनिट बिजली बर्बाद हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…