आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 जून 2025

ईरान द्वारा अमरीकी हमले के जवाब में, कतर और इराक में अमरीकी सैन्‍य ठिकानों पर हमले की ख़बर को लगभग सभी अख़बारों ने प्रमुखता से देते हुए अपनी सुर्खी बनाया है। दैनिक ट्रिब्‍यून के शब्‍द हैं- ईरान ने कहा अमरीका ने जितने बम गिराए, उतनी ही मिसाइल दागी।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच एयरस्‍पेस को बंद रखने की अवधि बढ़ाए जाने पर नवभारत टाइम्‍स लिखता है- भारत ने पाकिस्‍तान एयरलाइंस की उड़ानों के लिए अपने एयरस्‍पेस को बंद रखने का फैसला 24 जुलाई त‍क बढ़ा दिया है। वहीं, पाकिस्‍तान ने ये प्रतिबंध बढ़ाकर 23 जुलाई तक किया।

अमरीका में पढ़ने की योजना बना रहे विद्यार्थियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट को करना होगा पब्लिक। अख़बारों ने अमरीकी दूतावास के हवाले से लिखा है- एफ, एम, और जे. श्रेणी के वीज़ा इंटरव्‍यू से पहले ध्‍यान रखना होगा कि सभी सोशल मीडिया अकाउंट की सेटिंग पब्लिक हो।

यू.पी.आई. भुगतान में लेनदेन अटकने और रिफंड में देरी को लेकर 15 जुलाई से नए नियम के लागू होने की ख़बर- हिन्‍दुस्‍तान में है। पत्र लिखता है- असफल यू.पी.आई. भुगतान की रकम तुरन्‍त वापस आएगी।

Editor

Recent Posts

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

2 घंटे ago

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

4 घंटे ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

4 घंटे ago