आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 मार्च 2025

बंगलुरू में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की बैठक आज के सभी अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर है। अमर उजाला ने संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान को दिया है- धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक, आक्रांता जैसी मानसिकता वाले देश के लिए खतरा। वहीं दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- आरएसएस ने लिया संगठित हिन्‍दू समाज के निर्माण का संकल्‍प।

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायधीश के आवास पर आग में जले नोटों के बंडल मिलने की घटना की जांच के लिए समिति का गठन राष्‍ट्रीय सहारा सहित कई अखबारों में है। भारत के प्रधान न्‍यायाधीश ने बनाई आंतरिक जांच समिति।

संभल की शाही जामा मस्जिद प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष की गिरफ्तारी भी अखबरों की सुर्खी है। वहीं देशबन्‍धु ने वक्‍फ संशोधन विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के देश व्‍यापी आन्‍दोलन की घोषणा को पहले पन्‍ने पर जगह दी है।

सरहद की निगरानी करेंगे एआई क्षमता से लैस रोबोट। दैनिक जागरण के अनुसार देश की सुरक्षा में रोबोट तैनात करने की तैयारी, सेना कर रही फील्‍ड परीक्षण।

निवेशकों ने अधिक ब्‍याज वाली एफडी की ओर किया रूख, हिन्‍दुस्‍तान के बिजनेस पन्‍ने पर है। शेयर बाजार में भारी उतार-चढाव के बीच सावधी जमा में निवेश 23 गुना बढा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…

26 मिनट ago

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…

36 मिनट ago

CCI ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर BWP Pte द्वारा बालाजी वेफर्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

20 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

21 घंटे ago