आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 मई 2025

पाकिस्‍तान के आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की ग्रे सूची में शामिल करने की भारत की मांग जनसत्‍ता, नवभारत टाइम्‍स, देशबन्‍धु और अमर उजाला की आज पहली सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है, टेरर फंडिग पर पाकिस्तान को घेरने की तैयारी, वर्ल्‍ड बैंक से 20 अरब डालर के कर्ज का भी होगा विरोध। जनसत्‍ता की सुर्खी है- पाकिस्‍तान के खिलाफ पुख्‍ता सबूत पेश करने की तैयारी में है भारत। अमर उजाला लिखता है एफएटीएफ में मामला रखेगा भारत।

पंजाब केसरी ने तूफान में फंसे भारतीय विमान को मदद देने से पाकिस्‍तान के इंकार को सुर्खी दी है- पाकिस्‍तान का अमानवीय चेहरा।

हिन्‍दुस्‍तान शिकंजा शीर्षक से लिखता है- जेपी समेत कई बिल्‍डरों पर छापे, दिल्‍ली-एनसीआर और मुंबई में विभिन्‍न ठिकानों से जांच एजेंसेी को अहम सबूत मिले।

अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की एपल को चेतावनी कई अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। राजस्‍थान पत्रिका ने ट्रंप की नई धमकी शीर्षक से लिखा है- भारत में निवेश रोकने का परोक्ष प्रयास, भारत या कहीं और बने आइफोन अमरीका में बेचे तो 25 प्रतिशत टैरिफ।

जनसत्‍ता ने एक शोध के हवाले से लिखा है- तीन रात नींद पूरी नहीं होना दिल पर पड सकता है भारी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

2 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

5 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

5 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

18 घंटे ago