आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 अप्रैल 2025

आतंकियों को कल्पना से भी बडी सजा देंगे। मिट्टी में मिलाने का समय- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार की धरती से आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पृष्ठ पर सचित्र प्रकाशित की है। लोकसत्य की सुर्खी है। आतंक पर वार, पाकिस्तान पर चौतरफा प्रहार। प्रधानमंत्री के इस बयान को दिया है – पृथ्वी के आखिरी छोर तक करेंगे पीछा। दुनिया को संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री अंग्रेजी में भी बोले-राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल हुई सर्वदलीय बैठक को भी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हिंदुस्तान लिखता है संकट की घड़ी में सरकार के साथ आया समूचा विपक्ष।

उधर, हरिभूमि ने दिया- भारत ने विदेशी राजनयिकों को बताई। पहलगाम आतंकी हमले की हकीकत। विदेश मंत्रालय पहुंचे चीन, अमरीका, रूस और ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों के राजनयिक।

पाकिस्तान के खिलाफ कडे एक्शन- लोकसत्य लिखता है- भारतीय वायुसेना ने एक्सरसाइज आक्रमण के तहत एक बडा सैन्य अभियान शुरू किया। दैनिक ट्रिब्यून ने दिया है – बड़ी तैयारी एल.ओ.सी पर गतिविधियां तेज, भारत के कड़े रूख से डरा पाकिस्तान। प

हलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज दिल्ली बंद को राष्ट्रीय सहारा ने अपने पहले पृष्ठ पर दिया है। एक अन्य खबर में हिंदुस्तान लिखता है- फिटजी के 10 ठिकानों पर धनशोधन मामले में ईडी के छापे। राजस्थान पत्रिका ने एक और उपलब्धि शीर्षक से दिया है भारत में कोरोना जांच में इस्तेमाल होने वाली मशीन करेगी सर्वाइकल कैंसर की पहचान।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

1 घंटा ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

1 घंटा ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

1 घंटा ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

13 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

13 घंटे ago