आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 26 जून 2025

सभी अखबारों ने आज भारतीय अंतरि‍क्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला के अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरि‍क्ष स्‍टेशन पर पहुंचने की खबर सचित्र प्रकाशित की है। हिंदुस्‍तान लिखता है- शुभांशु आई.एस.एस. पहुंचे, बोले- यह भारत की यात्रा। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- स्‍पेस में जय हिंद जय भारत।

एस.सी.ओ. बैठक, पहलगाम पर चुप्‍पी, भारत का संयुक्‍त बयान पर दस्‍तखत से इंकार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्‍तान की सीमा से आतंक के पोषण की नीति पर दोहरे मानदंड छोडने होंगे। जनसत्‍ता सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।

भारत और कनाडा में जल्‍द होगी उच्‍चायुक्‍तों की बहाली, विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता जयसवाल ने कहा- दुर्लभ अर्थ मेटल कारोबार को लेकर चीन के संपर्क में भारत।

अमर उजाला ने यह खबर अपने प्रथम पृष्‍ठ पर प्रकाशित की है। कॉल पर सुनाई नही देगी अमिताभ बच्‍चन की आवाज, सरकार ने बन्‍द की कॉलर ट्यून। 40 सेकेंड के मैसेज को लेकर हो रही थी लोगो को परेशानी।

राजस्‍थान पत्रिका में है। देश में मानसून की धमाकेदार बारिश, अब तक नौ प्रतिशत से ज्‍यादा पानी बरस गया। दिल्‍ली से 150 किलोमीटर पहले थमा मानसून, पहुंचने में पांच दिन लगेंगे। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

3 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

3 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

3 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

7 घंटे ago