आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 27 अगस्त 2025

जीवन का मंत्र होना चाहिए ”स्‍वदेशी” गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का यह कथन अधिकतर अखबारों के मुखपृष्‍ठ पर है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – भारत रूकने वाला नहीं है, इसे और बेहतर बनना है। अमर उजाला के शब्‍द हैं- प्रधानमंत्री बोले, भारत ‘मेक फॉर दि वर्ल्‍ड’ की ओर बढ़ रहा है। हरिभूमि लिखता है – भारत के लिए घरेलू उद्योग और किसानों के हित सर्वोपरि।

आज से भारतीय उत्‍पादों पर पचास फीसद अमरीकी टैरिफ लगने वाला समाचार भी राष्‍ट्रीय सहारा, दैनिक ट्रिब्‍यून, वीर अर्जुन और जनसत्ता सहित कई अखबारों ने पहले पन्‍ने पर दिया है।

हरिभूमि और राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है – यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोद्योमीर जेलेंस्‍की ने रूस के साथ युद्ध समाप्‍त करने में भारत पर भरोसा जताया।

देश के अलग-अलग हिस्‍सों में हो रही तेज बारिश और भूस्‍खलन की घटनाओं पर अखबारों की नजर है। राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार – उत्तर और मध्‍य भारत में अगले कुछ दिन मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

देशबन्‍धु ने कॉमनवेल्‍थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू के स्‍वर्ण पदक जीतने का समाचार सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक जागरण के खेल पन्‍ने की सुर्खी है – फिडे शतरंज विश्‍व कप गोवा में 30 अक्‍तूबर से 27 नवंबर तक आयोजित होगा। मैग्‍नस कार्लसन सहित दो सौ छह देसी-विदेशी खिलाड़ी भाग लेंगे।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

3 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

14 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

16 घंटे ago