आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 27 नवंबर 2024

संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन आज के सभी समाचार पत्रों के मुख पृष्‍ठ पर है। अमर उजाला ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शब्‍दों को दिया है- हमारा संविधान जीवंत और प्रगतिशील दस्‍तावेज, संविधान लोकतंत्र की सुदृढ आधारशिला।

वहीं, हिन्‍दुस्‍तान ने संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कथन को प्रमुखता दी है कि संविधान सामाजिक न्‍याय का जरिया है।

चुनाव जीत जाएं तो ईवीएम सही, हार जाएं तो छेड़छाड़ की गई। सर्वोच्‍च न्‍यायालय की यह टिप्‍पणी जनसत्‍ता में है। चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्रों के जरिए मतदान कराने संबंधी याचिका शीर्ष न्‍यायालय ने खारिज की।

क्‍यूआर कोड से लैस होंगे नए पैन कार्ड। राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार सरकार ने नए पैन कार्ड जारी करने की परियोजना को दी मंजूरी, आसान होगी नकली पैन कार्ड की पहचान।

बांग्‍लादेश में इस्‍कॉन मंदिर के पुजारी चिन्‍मय कृष्‍ण दास की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया हरिभूमि ने बॉक्‍स में दी है। मंत्रालय ने गंभीर चिंता जताते हुए बांग्‍लादेश सरकार से हिन्‍दुओं सहित सभी अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में अराजकता जैसी स्थिति को राजस्‍थान पत्रिका ने सुर्खी बनाया है। पत्र लिखता है- राजधानी इस्‍लामाबाद में इमरान समर्थकों का बवाल, नौ की मौत, सेना भी तैनात।

Editor

Recent Posts

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

11 मिनट ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

1 घंटा ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

2 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

2 घंटे ago

आईपीएल क्रिकेट में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा…

2 घंटे ago