आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 28 अगस्त 2025

भारत और अमरीका के बीच बढे टैरिफ और उससे निपटने के लिए भारत की तैयारियों को लगभग सभी समाचार पत्रों ने विस्‍तार से प्रकाशित किया है। अमर उजाला की सुर्खी है- 40 देशों में कपडा निर्यात बढ़ायेगा भारत, पांच सौ 90 अरब डॉलर के नए वस्‍त्र बाजार पर नज़र। जनसत्‍ता ने सुर्खी दी है- भारत और अमरीका के बीच खुले हुए हैं शुल्‍क पर बातचीत के रास्‍ते। दैनिक जागरण लिखता है- दोनों ओर से व्‍यापार समझौते पर मिल रहे हैं सकारात्‍मक संकेत, अमरीकी वित्‍त मंत्री बोले हम साथ आयेंगे। ट्रैरिफ से निपटने के लिए आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में काम कर रही सरकार देशबंधु की खबर है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश के कहर से होने वाली तबाही को भी समाचार पत्रों ने सचित्र प्रकाशित किया है- हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है लगातार बारिश से तबाही, वैष्‍णों देवी मार्ग पर मरने वालों की संख्‍या हुई चौंतीस। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- जम्‍मू में बारिश ने एक सौ 15 साल का रिकॉर्ड तोडा, श्राइन बोर्ड ने दी सलाह – मौसम ठीक होने पर ही आने का बनाएं प्‍लान। लोकसत्‍य के अनुसार- जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ के कारण 58 ट्रेने रद्द, कई के मार्ग बदले।

आज से तीनों सशस्‍त्र सेनाओं द्वारा ब्राइट स्‍टार अभ्‍यास की शुरूआत करने की खबर हरिभूमि में है। पत्र लिखता है- तीनों सेनाएं लाइव फायरिंग के जरिए अपनी परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

7 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

7 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

7 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

10 घंटे ago