आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 29 दिसंबर 2024

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह के कल पंचतत्‍व में विलीन होने को सभी अख़बारों ने प्रमुखता से दिया है। राष्‍ट्रीय सहारा ने उन्‍हें आर्थिक सुधारों का महानायक बताया है। अमर उजाला कहता है कि- उनके अंतिम संस्‍कार के दौरान राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा, भूठान नरेश, मॉरिशस के विदेश मंत्री भी मौजूद रहें। हरिभूमि के अनुसार- संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव और अमरीकी राष्‍ट्रपति ने शोक संदेश से जताया दुख। जो-बाइडेन से उन्‍हें सच्‍चा राजनीतिज्ञ बताया।

नए साल में स्‍वदेशी एंटी ड्रोन गन से लैस होंगी सेनाएं- हिन्‍दुस्‍तान ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है- कम ऊंचाई वाले ड्रोन भी नहीं दे सकेंगे चकमा। चेन्‍नई की एक कम्‍पनी रक्षा मंत्रालय की योजना के अंतर्गत विकसित कर रही है प्रणाली।

दिल्‍ली में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर बर्फबारी-हिन्‍दुस्‍तान ने इसे सचित्र देते हुए लिखा है- एक सौ एक साल बाद दिसम्‍बर में एक दिन में हुई इतनी बारिश। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- पहाडों पर साल का सबसे भारी हिमपात, अब पड़ेगा पाला। पत्र कहता है- 31 और नए साल पर कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाइए तैयार।

दैनिक भास्‍कर की खास ख़बर है- आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े धर्मस्‍थल तिरुपति मंदिर में नए साल के उत्‍सव की तैयारी शुरू। पत्र के अनुसार- तीन लाख लोग आएंगे, ऑनलाइन टिकट से होंगे दर्शन।

पेंगोंग झील के किनारे लगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा- दैनिक जागरण ने इसे सचित्र देते हुए लिखा है- समुद्र तल से चौदह हजार तीन सौ फिट की ऊंचाई पर स्थित ये प्रतिमा भारत की ऐतिहासिक और वर्तमान सैन्‍य शक्ति का प्रतीक है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्ष 2024-25 के अंतिम और 2025-26 के प्रथम अग्रिम बागवानी अनुमान जारी किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी…

5 घंटे ago

भारत ने काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की

भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले…

8 घंटे ago

केंद्र ने पांच राज्यों में ग्रामीण स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के अनुदान के अंतर्गत 1,789 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र…

8 घंटे ago

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का…

9 घंटे ago

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर वडीनार बंदरगाह पहुंचा

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच…

9 घंटे ago