कश्मीर पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान आज के सभी समाचार पत्रों के मुखपृष्ठ पर हैं। अमर उजाला ने गृहमंत्री के शब्दों को दिया है- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग… हमने जो गंवाया, हासिल करके रहेंगे। वहीं नवभारत टाइम्स ने लिखा है- गौरवशाली इतिहास को साज़िशन मिटाया गया।
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट-यूजी परीक्षा अब दो चरण और हाइब्रिड मोड में होगी। राजस्थान पत्रिका के अनुसार केन्द्र ने विशेषज्ञ समिति की सभी सिफारिशें मानी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ अब बैंक जैसी सुविधाएं देगा- हिन्दुस्तान के बिजनेस पन्ने पर है। आई.टी. सिस्टम हो रहा अपडेट। फंड निकासी से लेकर खाते से जुड़ी अन्य समस्याओं से मिलेगी राहत।
खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा भी अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार मनु भाकर, डी. गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए।
प्रयागराज महाकुम्भ के लिए उत्तराखंड से शुरू होगी हवाई सेवा। देशबन्धु लिखता है- 12 जनवरी से राजधानी देहरादून से प्रयागराज के लिए सप्ताह में दो दिन होगी उड़ान। धन्यवाद फरहत।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकारी बैंकों को…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री ने आज मॉस्को में बैठक…
18वीं लोकसभा का पांचवां सत्र, जो 21 जुलाई, 2025 को शुरू हुआ था, आज संपन्न…
ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 राज्यसभा में पारित हुआ। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव…
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया है कि रूस द्वारा रातभर किये गए हमले यूक्रेन पर…
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी…