आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 3 जून 2025

दैनिक जागरण, बिजनेस स्‍टैंडर्ड और अमर उजाला ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हवाले से लिखा है- भारत को 2030 तक ग्‍लोबल एविएशन रिपेयरिंग हब बनाने का लक्ष्‍य।

राष्‍ट्रीय सहारा और वीरअर्जुन ने प्रधानमंत्री तथा पराग्‍वे के राष्‍ट्रपति सैंटियागो पेना पालासियोस की मुलाकात का समाचार प्रकाशित किया है।

जनसत्‍ता, पंजाब केसरी और हरिभूमि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल मंत्रिपरिषद् की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

हिन्‍दुस्‍तान ने गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के इस बयान को सुर्खी बनाया है- राष्‍ट्रीय स्‍तर पर खाद्य गोदामों की मैपिंग की जाएगी।

जनसत्‍ता, वीरअर्जुन और हरिभूमि की खबर है- भारत को एस-400 प्रणाली की शेष दो इकाइयां 2026 तक मिल जाएंगी।

राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार मई में यूपीआई से 25 लाख करोड़ रूपए का रिकॉर्ड लेन-देन हुआ। पत्र ये भी लिखता है- जल्‍द ही शुरू होगी लंबी दूरी की वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन।

दैनिक जागरण के कारोबार पन्‍ने का आकलन है- कल से होने वाली मौद्रिक नीति बैठक में आरबीआई कर सकता है- रेपो रेट में पचास आधार अंकों की कटौती।

अमर उजाला और दैनिक भास्‍कर की खबर है- सस्‍ते होंगे इलेक्‍ट्रिक वाहन। कंपनियों को मिली आयात कर में बडी़ राहत।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

3 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago