आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 30 जून 2025

पूरे देश में समय से नौ दिन पहले मानसून की दस्‍तक को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपनी पहली खबर बनाया है। जनसत्‍ता लिखता है – उत्‍तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश।

एक जुलाई से रेलवे में होने वाले बदलावों को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हिन्‍दुस्‍तान, नवभारत टाइम्‍स और राजस्‍थान पत्रिका जैसे सभी अखबारों ने दिया है – रेलवे आरक्षण चार्ट चार नहीं, आठ घंटे पहले जारी होगा।

कल से क्रेडिट कार्ड भुगतान, ऑनलाइन वॉलेट जैसे जरूरी कामों के नियम बदले जाएंगे। कहीं मिलेगी सुविधा और कहीं बढ़ेगा भार। इस खबर को सभी समाचार पत्रों ने अपने मुख पृष्‍ठ पर जगह दी है।

देश में सोलह साल बाद अगले वर्ष एक अप्रैल से जनगणना शुरू होने को भी समाचार पत्रों ने अपनी खबर बनाया है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – 32 सवालों से तैयार होगी देश की कुंडली। राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार जनगणना की शुरूआत घरों की गिनती के साथ होगी।

पीढि़यों को बचाना है तो पेड़ लगाना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात के 123वें एपिसोड में इस कथन को लोकसत्‍य ने अपने पहले पन्‍ने पर प्रधानमंत्री के चित्र के साथ प्रकाशित किया है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

1 घंटा ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

3 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

4 घंटे ago