जंगल सफारी की पोशाक में खुली जीप पर सवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र आज सभी अखबारों ने प्रकाशित किया है। अमर उजाला लिखता है- जंगल सफारी पर पीएम मोदी, गिर में किया शेरों का दीदार।
हिन्दुस्तान ने- दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष की तीखी नोंक-झोंक की खबर सचित्र प्रकाशित की है।
इलाज पर इल्जामों की बौछार, दिल्ली विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर कैग रिपोर्ट को लेकर चर्चा। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर मढे़ आरोप।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम का प्रस्ताव, ट्रम्प बोले-मेरा धैर्य टूट रहा- दैनिक जागरण की सुर्खी है।
रक्षा सचिव ने राजनाथ को सौंपी उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट, वायु सेना की बढ़ेगी क्षमता। हरिभूमि की खबर है।
पत्र लिखता है- रक्षा मंत्री ने दिये समयबद्ध आधार पर समिति की सिफारिशों को लागू करने के निर्देश।
बिकवाली से शेयर बाजार में लगातार नौवें दिन भी गिरावट, कई नामचीन कम्पनियों के शेयरों ने कराया नुकसान। जनसत्ता की खबर है।
चांद पर उगा सूरज-राजस्थान पत्रिका ने पहली तस्वीर शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- अमरीकी कम्पनी के एक रोबोटिक लैंडर ने पहली बार चाँद पर सूर्योदय को कैमरे में कैद किया।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…