आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 5 अप्रैल 2025

बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा बैंकाक में उठाए गए इस मुद्दे को अधिकतर अखबारों ने प्रमुखता दी है। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- बिम्‍सटेक बैठक से इतर अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्‍मद यूनुस से मुलाकात के दौरान पीएम ने कहा- अल्‍पसंख्‍यकों पर अत्‍याचार की हो गहन जांच। पंजाब केसरी, हरिभूमि और अमर उजाला ने लिखा है- प्रधानमंत्री मोदी ने दी यूनुस को अनर्गल बयानबाजी से बचने की सलाह। वहीं, दैनिक जागरण की सुर्खी है- अपनी जिम्‍मेदारी निभाए बांग्‍लादेश सरकार। देशबन्‍धु के अनुसार प्रधानमंत्री ने बांग्‍लादेश में जल्‍द चुनाव कराने की अपील की।

हिन्दुस्‍तान और नवभारत टाइम्‍स की खबर है- प्रधानमंत्री ने दिया बिम्‍सटेक देशों को यूपीआई से जुड़ने का प्रस्‍ताव।

दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- टैरिफ पर चीन का पलटवार, अमरीकी वस्‍तुओं पर 34 प्रतिशत शुल्‍क। जनसत्‍ता लिखता है- भारत में शेयर बाजार सहमा, साप्‍ताहिक कारोबार के अंतिम दिन सेंसेक्‍स नौ सौ 31 अंक लुढ़का।

वीर अर्जुन का आलेख है- एआई में 1 दशमलव चार अरब डॉलर के निजी निवेश के साथ भारत 10वें स्‍थान पर।

दैनिक भास्‍कर की खबर है- दिल्‍ली एयरपोर्ट पर अगले महीने से एडवांस फुल बॉडी स्‍कैनर का ट्रायल।

नवभारत टाइम्‍स और पंजाब केसरी के अनुसार दिल्‍ली में आज से लागू होगी आयुष्‍मान योजना, पंजीकरण दस अप्रैल से शुरू।

और राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- अमरीकी वैज्ञानिकों ने बनाया चावल के दाने से भी छोटा पेसमेकर, सिरिंज से हो जाएगा फिट।

Editor

Recent Posts

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

2 घंटे ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

2 घंटे ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

2 घंटे ago

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

14 घंटे ago