आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 5 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा का समाचार अधिकतर अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- पोर्ट ऑफ स्‍पेन में घोषणा करते हुए कहा- छठी पीढी तक को मिलेंगे ओसीआई कार्ड। हरिभूमि और देशबन्‍धु ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से लिखा है- पीएम कमला प्रसाद “बिहार की बेटी”। राष्‍ट्रीय सहारा, दैनिक ट्रिब्‍यून और वीर अर्जुन ने प्रधानमंत्री के इन शब्‍दों को दिया है- नए भारत के लिए आकाश भी सीमा नहीं है।

भारत एक साथ तीन दुश्‍मनों से लडा। उप सेना प्रमुख का यह बयान, हिन्‍दुस्‍तान, अमर उजाला, जनसत्‍ता, पंजाब केसरी और देशबन्‍धु की पहली सुर्खी है। बोले- चीन ने पाकिस्‍तान को लाईव डाटा और तुर्किए ने ड्रोन दिए। दैनिक भास्‍कर और दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है- ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने टेस्‍ट किए अपने हथियार। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है – हम पाकिस्‍तान से ही नहीं, उसके मददगार तुर्किए और चीन से भी लडे। राष्‍ट्रीय सहारा और हरि भूमि के शब्‍द हैं- भारत- पाक संघर्ष को लैब की तरह यूज किया चीन ने।

नवभारत टाइम्‍स और अमर उजाला के अनुसार नौसेना को मिली पहली महिला फाइटर पायलट। अगले वर्ष सब लेफ्टिनेंट आस्‍था पूनिया बनाएंगी रिकॉर्ड।

दैनिक जागरण के कारोबार पन्‍ने की खबर है – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब 84 करोड डॉलर बढा।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

4 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

6 घंटे ago