आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 7 दिसंबर 2024

संसद में कृषि मंत्री का बयान दैनिक जागरण की पहली खबर है। पत्र लिखता है- सभी फसलों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदेगी केंद्र सरकार। हरिभूमि ने लिखा है- राज्‍यसभा में बोले केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान- पचास प्रतिशत से ज्‍यादा का एम.एस.पी. तय करने के साथ किसानों की उपज भी खरीदेंगे। अमर उजाला ने किसानों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की घोषणा प्रकाशित की है- किसानों को बिना गारंटी दो लाख तक कर्ज।

कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के पास पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डी मिलने की ख़बर अख़बारों में छायी हुई है। हिन्‍दुस्‍तान ने इस मामले को अभूतपूर्व बताते हुए लिखा है- नोट मिलने से सियासी उबाल। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- कांग्रेस ने जे.पी.सी. जांच की मांग की।

दिल्‍ली मैट्रो के चौथे चरण में रिठाला-कुंडली मैट्रो कॉरिडोर के निर्माण को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की ख़बर भी अख़बारों में है। राष्‍ट्रीय सहारा ने बताया है- चार वर्ष में बनकर तैयार होगा, इस खण्‍ड में 21 स्‍टेशन होंगे।

पंजाब केसरी ने 85 सेंट्रल और 28 नवोदय स्‍कूल खोलने की भी मंजूरी मिलने को प्रमुखता दी है।

जनवरी से मारुति, सुजुकी और महिंद्रा वाहनों के दाम बढ़ाएगी- दैनिक भास्‍कर में है। नवभारत टाइम्‍स ने एशिया कप के फाइनल में भारत के पहुंचने को पहले पन्‍ने पर जगह दी है।

जनसत्‍ता ने अध्‍ययन शीर्षक से लिखा है- निजी अस्‍पतालों में होती है सबसे ज्‍यादा प्रसव सर्जरी। देश में हर पांच में से एक शिशु का जन्‍म सामान्‍य प्रसव से नहीं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

2 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

3 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

14 घंटे ago