अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत को सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। दैनिक जागरण लिखता है- अमेरिका में फिर चला ट्रंप कार्ड, रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में बहुमत, 20 जनवरी को लेंगे शपथ, चुनौतियों के बीच भारत से रिश्तों की लिखी जाएगी नई इबारत। केंद्र सरकार द्वारा मध्यम वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना की खबर को अखबारों ने विस्तार से दिया है। हिन्दुस्तान लिखता है- शीर्ष संस्थानों के लिए तीन फीसदी छूट पर शिक्षा ऋण, आठ लाख से कम आय वाले परिवार पात्र होंगे।
दैनिक जागरण ने पंचायतीराज मंत्रालय की अनूठी पहल पर सुर्खी दी है- आईआईटी जैसे संस्थानों में पढेंगे पंचायतकर्मी, ग्रामीण विकास से संबंधित एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रति अभ्यर्थी दस लाख रूपये तक खर्च करेगी सरकार। आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर अमर उजाला लिखता है- देश में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं स्तन, सर्वीकल और ओरल कैंसर। रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बना कार्यक्रम, आशा वर्कर घर-घर जाकर करेंगी कैंसर के लक्षणों की पहचान।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…