आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी –3 जुलाई 2025

क्‍वाड देशों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की कडी निंदा करने की खबर आज सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- क्‍वाड ने पहलगाम हमले के दोषियों को जल्‍द सजा देने का आह्वान किया।

कोरोना टीका नहीं, अचानक मौतों के पीछे जोखिम भरी जीवन शैली राजस्‍थान पत्रिका क‍ी सुर्खी है।

जंगलों की भीषण आग से यूरोप में जन जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त। फ्रांस और स्‍पेन समेत कई देशों में आपात स्थिति। स्‍कूल, दफ्तर और हवाई यातायात प्रभावित। अमर उजाला की सुर्खी है।

पांच राज्‍यों में 11 नदियों का जलस्‍तर खतरे की ओर, बाढ की आशंका बढी दैनिक भास्‍कर ने यह खबर प्रकाशित की है।

दिल्‍ली में सरकारी विद्यालयों में तैयार की जाएंगी दो हजार आधुनिक कक्षाएं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला जनसत्‍ता की सुर्खी है।

उत्‍तराखंड में ग्‍लेशियरों के पिघलने से 25 झीलें हुई खतरनाक, वाडिया इंस्‍टीट्यूट ने अपने अध्‍ययन में किया खुलासा हिंदुस्‍तान में है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

3 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

3 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

3 घंटे ago