बिज़नेस

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कुल कोयला उत्पादन 112.65 मीट्रिक टन पहुंचा

कोयला मंत्रालय को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन और भेजे जाने वाले कोयले की मात्रा के नवीनतम आंकड़ों में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

30 नवंबर, 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2024 के बीच कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कुल कोयला उत्पादन 112.65 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 83.60 मीट्रिक टन था। इस प्रकार इसमें 34.7 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि हुई है।

केवल नवंबर 2024 में, इन खदानों से कुल 16.743 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन हुआ था, जिसमें दैनिक औसत उत्पादन 0.558 मीट्रिक टन रहा। इसमें नवंबर 2023 में 0.396 मीट्रिक टन के दैनिक औसत उत्पादन की तुलना में 40.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से भेजे जाने वाले कोयले की मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 30 नवंबर, 2024 तक, 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2024 के बीच कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से भेजे जाने वाले कोयले की कुल मात्रा 119.62 मीट्रिक टन तक पहुंच गयी, जो पिछले साल की इसी अवधि के 89.32 मीट्रिक टन से 33.9 प्रतिशत अधिक है।

केवल नवंबर 2024 में, इन खदानों से भेजे गए कोयले की कुल मात्रा 16.109 मीट्रिक टन थी। इसमें दैनिक आधार पर भेजे जाने वाले कोयले की औसत मात्रा 0.537 मीट्रिक टन थी, जो नवंबर 2023 में दैनिक औसत 0.421 मीट्रिक टन की तुलना में 27.6 प्रतिशत की वृद्धि है।

कोयला उत्पादन और इसे भेजे जाने में यह उल्लेखनीय वृद्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को दर्शाती है। भारत सरकार पारदर्शी और नवाचार पर आधारित शासन के माध्यम से घरेलू ऊर्जा क्षमताओं को प्राथमिकता देकर और आयात पर निर्भरता को कम करके देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचे के विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की भावना को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रही है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

19 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

20 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

20 घंटे ago

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…

20 घंटे ago

भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…

20 घंटे ago