भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिजोरम में बागवानी महाविद्यालय के दो नए भवनों का उद्घाटन किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्वोत्तर दौरे के पहले दिन मिजोरम, इंफाल के थेनजोल स्थित बागवानी महाविद्यालय के दो नए भवनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। बागवानी महाविद्यालय, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का ही हिस्सा है, जिसके प्रशासनिक सह अकादमिक और पारगमन भवन का केंद्रीय मंत्री चौहान द्वारा उद्घाटन किया गया।

खराब मौसम के कारण शिवराज सिंह चौहान बागवानी महाविद्यालय नहीं पहुंच पाएं, लेकिन वर्चुअल माध्यम से ही उन्होंने भवनों का उद्घाटन कर अपनी शुभकामनाएं दीं और संदेश प्रेषित किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश में कहा कि मैं आज मिजोरम में थेनजोल आने वाला था लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से थेनजोल पहुंचना संभव नहीं हो सका। इसके लिए मैं आपसे माफी चाहता हूं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं छात्रों और बेटे-बेटियों से भी बात करूंगा। मिजोरम अद्भुत प्रदेश है। पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। विकसित भारत के लिए विकसित मिजोरम और विकसित मिजोरम के लिए, विकसित खेती और समृद्ध किसान जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि चाहे मिजोरम की फसलें हो, चाहे फल, पैशन फ्रूट्स, अदरक, हल्दी, गोभी, बैंगन, टमाटर इत्यादि सबका बहुत महत्व है। यहां के फूल की सुगन्ध सारी दुनिया को आकर्षित करती है। अब हमारा लक्ष्य है कि इन फसलों को केवल मिजोरम तक ही सीमित नहीं रहने देना है। इनकी मार्किटिंग, ब्राडिंग करके देश और दुनिया में भेजना है। इसमें हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। हमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने सभी से मिजोरम राज्य को विकसित बनाने में सहयोग करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह, मुख्यमंत्री पु. लालदुहोमा और विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अनुपम मिश्रा भी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में किसानों और केवीके की भागीदारी के साथ नवीनतम बागवानी विकास को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें 1,500 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

7 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

9 घंटे ago