भारत

केन्द्रीय बजट में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ाकर अगले 10 साल में 5 गुनी करने के लिए ₹1,000 करोड़ के एक वेंचर कैपिटल फंड का ऐलान किया

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केन्‍द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण के मद्देनजर प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए कई कदम उठाने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते 10 साल के दौरान देश ने अर्थव्यवस्था में उत्पादकता में सुधार और असमानता को कम करने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अवसंरचना में सार्वजनिक निवेश और निजी क्षेत्र द्वारा नवाचार से नागरिकों विशेष रूप से आम लोगों की बाजार के संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में सहायता मिली है।

इस दौरान प्रौद्योगिकी को अपनाने और डिजिटलीकरण के प्रयासों में बढ़ोतरी के तहत निम्नलिखित कदमों का ऐलान किया गया।

डाटा और सांख्यिकी

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि डाटा संचालन, संग्रहण, प्रसंस्करण में सुधार तथा डाटा और सांख्यिकी के प्रबंधन के लिए डिजिटल भारत मिशन के अंतर्गत स्थापित डाटाबेस सहित विभिन्न क्षेत्रीय डाटाबेस का प्रयोग प्रौद्योगिकी टूल्स के सक्रिय उपयोग से किया जाएगा।

मोबाइल फोन और उससे जुड़े पार्ट

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान मोबाइल के घरेलू उत्पादन में तीन गुना वृद्धि होने और मोबाइल फोन के निर्यात में लगभग 100 गुना वृद्धि होने से भारत का मोबाइल फोन उद्योग परिपक्व हो गया है। उपभोक्ताओं के हित में, बजट में यह प्रस्ताव किया गया है कि मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीए और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया जाए।

इलेक्ट्रॉनिक्स

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार रेसिस्टरों के विनिर्माण के लिए ऑक्सीजन फ्री कॉपर पर शर्तों के साथ बीसीडी को हटाए जाने का प्रस्ताव करती है। साथ ही, कनेक्टरों के विनिर्माण के लिए कुछ पार्ट्स को कर से छूट देने का प्रस्ताव भी किया जाता है।

दूरसंचार उपकरण

घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए, वित्त मंत्री ने कुछ विशेष दूरसंचार उपकरण के पीसीबीए पर सीमा शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव किया।

डिजटल सार्वजनिक अवसंरचना अनुप्रयोग

सेवा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए, वित्त मंत्री ने निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादकता लाभों, व्यवसाय के अवसरों और नवाचार के लिए बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए डीपीआई अनुप्रयोग विकसित करने का प्रस्ताव किया। इनकी योजना ऋण, ई-कॉमर्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, विधि और न्याय, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई, सेवा सुपुर्दुगी और शहरी अभिशासन को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

अगले 10 साल में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 5 गुनी तक बढ़ाने पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड स्थापित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

11 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

11 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

13 घंटे ago