बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्‍ट्रीय व्‍यापार नेतृत्‍वकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्‍ट्रीय व्‍यापार नेतृत्‍वकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित किया, जहां उन्होंने व्‍यापार सुगमता को मज़बूत करने और श्रमिकों के कल्‍याण को बढ़ाने के उद्देश्‍य से किए गए हालिया सुधारों पर प्रकाश डाला।

पीयूष गोयल ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद किया, जिनकी विरासत को लगभग 350 वर्षों बाद स्‍मरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्‍थापित आदर्शों का पालन करना राष्‍ट्र को गर्व और सम्मान दिलाएगा तथा देश के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस विज़न से गुरु तेग बहादुर जी ने राष्‍ट्र को एकजुट किया, उसे याद रखना भारत की प्रगति को निरंतर मार्गदर्शन देता रहेगा।

मंत्री महोदय ने कहा कि जन विश्वास के माध्‍यम से प्रक्रियाओं को सरल बनाकर और अनुपालन बोझ को कम करके व्‍यापार सुगमता में उल्‍लेखनीय सुधार किया गया है। “वन नेशन, वन लाइसेंस” के विचार पर सुझावों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक पायलट पहल के रूप में दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य राज्‍य और नगर निगम के व्‍यापार लाइसेंसों को एकीकृत करने के लिए एक एकल ऑनलाइन पोर्टल बनाने पर विचार कर सकते हैं।

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि हाल ही में लागू किए गए चार श्रम संहिताएं असंगठित श्रमिकों और गिग वर्कर्स को पर्याप्‍त लाभ प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों को पहले कई फॉर्म, निरीक्षण और जटिल नियमों से जूझना पड़ता था, जबकि नया ढांचा प्रक्रियाओं को सरल बनाता है और उचित सुविधाओें, सामाजिक सुरक्षा तथा बेहतर कामकाजी परिस्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करता है। उन्होंने आगे कहा कि इन सुधारों का नियोक्‍ताओं और कर्मचारियों दोनों ने स्वागत किया है।

पीयूष गोयल ने व्‍यापारियों को स्वदेशी उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्‍साहित किया। उन्होंने कहा कि आपूर्तिकर्ताओं को उत्‍पाद पैकेजिंग पर विनिर्माण स्‍थान का स्‍पष्‍ट रूप से उल्‍लेख करना चाहिए और सुझाव दिया कि दुकानें यह प्रदर्शित कर सकती हैं कि वे स्वदेशी सामान बेचती हैं। उन्होंने “मेड इन इंडिया” उत्‍पादों की उपस्थिति का विस्‍तार करने के महत्‍व पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

36 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

1 घंटा ago

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…

1 घंटा ago

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल…

2 घंटे ago