भारत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दो मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आज बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और शामली (दिल्ली जंक्शन-शामली-दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा-शामली-दिल्ली शाहदरा) के बीच दो नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में, यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और शामली के बीच दो नई एमईएमयू सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों, छात्रों, किसानों और पेशेवरों को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शामली स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने के लिए ₹25 करोड़ की लागत से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विकसित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इन दो मेमू ट्रेनों के उद्घाटन से शामली-बागपत क्षेत्र की एक लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा काफी आसान हो जाएगी।

बड़ौत स्टेशन पर उपस्थित विशाल जनसमूह ने अश्विनी वैष्णव द्वारा दिल्ली-शामली खंड के दोहरीकरण की घोषणा का तालियों से स्वागत किया। मंच पर उपस्थित नेताओं ने भी इस लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रीय मांग को पूरा करने के लिए अश्विनी वैष्णव के प्रति औपचारिक रूप से आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद की अवधि में, उत्तर प्रदेश में 5,272 किलोमीटर नई पटरियों का निर्माण हुआ है—जो स्विट्जरलैंड के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है। राज्य की रेलवे लाइनों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण भी हो चुका है। 2014 के बाद, उत्तर प्रदेश में राज्य भर में 1,460 फ्लाईओवर और रोड अंडरब्रिज बनाए गए। यात्रियों की सुविधा के लिए, विभिन्न स्टेशनों पर 154 लिफ्ट और 156 एस्केलेटर लगाए गए हैं, और अब 771 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में, राज्य में 34 वंदे भारत एक्सप्रेस और 26 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं।

इस मौके पर बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक कृष्णपाल मलिक और बागपत नगर पालिका चेयरपर्सन बबीता तोमर मौजूद रहे।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

4 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

4 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

4 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

4 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

4 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

4 घंटे ago