संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संगठन के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और भागीदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आमंत्रित अतिथि भी भाग लेंगे।
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ है। भारत ने ब्रिक्स के संस्थापक सदस्य के रूप में इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता की थी। भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की। ब्रिक्स इस वर्ष अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…