सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने के पहल में, अमेरिका ने भारत को 10 मिलियन डॉलर की 1400 से अधिक लूटी गई कलाकृतियों को लौटाने की घोषणा की। इनमें वो वस्तुएं भी शामिल हैं, जो हाल ही में न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित की गईं थीं। उनमें एक दिव्य नर्तक की बलुआ पत्थर की मूर्ति भी है, जिसे अवैध रूप से मध्य भारत से लंदन ले जाया गया था।
अमेरिका और भारत के बीच जुलाई में हुए समझौते के बाद सांस्कृतिक संपत्ति के अवैध व्यापार से निपटने और चोरी हुई कलाकृतियों की वापसी में तेजी आई है। ठीक दो महीने पहले, अमेरिका ने भारत को 2000 ईसा पूर्व से 1900 ईस्वी तक की चार हजार वर्षों की 297 कलाकृतियां लौटाई थीं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2016 के बाद से, अमेरिका ने 578 सांस्कृतिक वस्तुएं भारत को वापस भेजा है। इन कलाकृतियों की बहाली भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर बढ़ते जोर को दर्शाती है, जो वैश्विक विरासत के संरक्षण में एक सकारात्मक अध्याय का प्रतीक है।
सर्वोच्च न्यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत…
बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…