अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने स्पष्ट किया- नये H-1B वीजा का एक लाख डॉलर का एकमुश्‍त शुल्‍क केवल नए आवेदकों पर लागू होगा

अमरीका ने नई एच-1बी वीजा नीति के बारे में एक महत्‍वपूर्ण स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है। इस नीति को लेकर प्रौद्यागिकी उद्योग में भ्रम और चिंता की स्थिति बन गई है। स्‍पष्‍टीकरण में कहा गया है कि नई नीति में एक लाख डॉलर का शुल्क केवल नए आवेदकों पर लगाया जाएगा और यह “एकमुश्त” भुगतान होगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने नई नीति के आज से लागू होने से कुछ घंटे पहले कहा कि जिन लोगों के पास पहले से ही एच-1बी वीजा हैं और वर्तमान में देश से बाहर हैं, उनसे दोबारा प्रवेश के लिए एक लाख डॉलर का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसका नवीनीकरण या वर्तमान वीज़ा धारकों पद कोई असर नहीं पड़ेगा। नई वीज़ा घोषणा वर्तमान लॉटरी प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेगा। प्रेस सचिव ने कहा कि यह नया आदेश सबसे पहले अगले लॉटरी प्रक्रिया में लागू किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक रैपिड रिस्पांस पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रपति के नए वीज़ा शुल्क वृद्धि से जुड़ी फर्जी खबरों और दावों का खंडन किया है और दुबारा इसी तरह का स्पष्टीकरण दिया है।

Editor

Recent Posts

भारत और इजराइल ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए पहले दौर की वार्ता शुरू की

भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का पहला दौर 23 फरवरी 2026 को…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित…

7 घंटे ago

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के 16 वें संस्करण में भाग लेने के लिए अमेरिकी सेना का दल भारत पहुंचा

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के 16 वें संस्करण में भाग लेने…

7 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ हुई नस्लीय उत्पीड़न की हालिया घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की

केन्‍द्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में ‘संकला फाउंडेशन’ के सहयोग से ‘यूएस-इंडिया पार्टनरशिप…

8 घंटे ago