अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने तेहरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से अपने युद्धपोत भेजने का आग्रह किया है। ईरान के साथ युद्ध अब तीसरे सप्ताह में पहुंच गया है। ट्रूथ सोशल मीडिया पोस्ट में डॉनल्ड ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन सहित अन्य देशों से होर्मुज़ में अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अमरीका तटीय क्षेत्रों पर बमबारी जारी रखेगा और ईरानी जहाज़ों तथा नौकाओं को निशाना बनाता रहेगा।
28 फरवरी से, अमरीका और इस्राएल ने ईरान पर एक बड़ा संयुक्त हमला शुरू किया था और ईरान की जवाबी कार्रवाई के साथ अब यह पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया है। ईरानी हमलों ने होर्मुज़ में समुद्री यातायात को प्रभावित किया है, जो कच्चे तेल और ऊर्जा आपूर्ति की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
फारस और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान द्वारा लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है।
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…
भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…