अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट वॉल्ट’ का शुभारंभ किया है। प्रोजेक्ट वॉल्ट यह सुनिश्चित करेगा कि देश में किसी भी महत्वपूर्ण खनिज की कमी न हो। इसके शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान अमरीकी व्यवसायों को वर्षों से महत्वपूर्ण खनिजों की कमी का सामना करना पड़ा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
आज हम प्रोजेक्ट वॉल्ट की शुरुआत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अमरीकी व्यापार और श्रमिकों को भविष्य में कभी भी खनिजों की कमी से नुकसान न हो। हम उस स्थिति से दोबारा नहीं गुजरना चाहते जिसका सामना हमने एक साल पहले किया था। यह ऐतिहासिक पहल 10 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक फाइनेंसिंग और 2 बिलियन डॉलर के निजी क्षेत्र के निवेश को एक साथ लाएगी। हमें उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट के लिए दिए गए कर्ज के ब्याज से अमरीकी करदाताओं को मुनाफा भी होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…