अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी को ग़ाजा में स्थायी शांति के लिए शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह बोर्ड ग़ाजा में स्थायी शांति लाने की दिशा में काम करेगा। डॉनल्‍ड ट्रंप ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भेजा है, जिसे भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व में शांति को मजबूत करने और साथ ही वैश्विक समाधान के लिए एक साहसिक नए दृष्टिकोण को अपनाने के प्रयास में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है। अमरीका के राष्ट्रपति ने गजा पट्टी में इस्राइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के अंर्तगत इस बोर्ड का अनावरण किया। अक्टूबर में, इस्राइल और आतंकवादी समूह हमास, ट्रंप की शांति योजना पर सहमत हुए थे।

वाशिंगटन द्वारा डॉनल्‍ड ट्रंप के “शांति बोर्ड” को गजा और उसके आसपास शांति और स्थिरता लाने के लिए एक नए अंतरराष्ट्रीय निकाय के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे अपने पत्र में, ट्रंप ने सितंबर को गजा संघर्ष को समाप्त करने की व्यापक योजना की घोषणा के साथ-साथ मध्य पूर्व में शांति लाने के लिए अपने 20 सूत्री रोडमैप का भी उल्लेख किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

44 मिनट ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

47 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago