अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बहुउद्देशीय एमएच-60 आर सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए 5 करोड़ 28 लाख डालर की अनुमानित लागत से भारत को पनडुब्बी रोधी सोनोबोयस युद्धक प्रणाली और संबंधित उपकरणों की भारत को संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने अपेक्षित प्रमाणपत्र जारी कर कल अमरीकी कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के बारे में अधिसूचित किया।
बाइडेन प्रशासन की अधिसूचना में कहा गया है कि यह सौदा अमेरिका के प्रमुख रक्षा भागीदार भारत के साथ द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को सुदृढ करने और सुरक्षा को बेहतर करने में मदद करने की अमरीका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप है। अधिसूचना में कहा गया है कि भारत प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण देश है।
इस प्रस्तावित बिक्री से भारत-अमेरिका के सामरिक और रक्षा संबंध मजबूत होंगे और एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों के माध्यम से पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियान चलाने में भारत की क्षमता और बेहतर होगी। भारतीय नौसेना ने इस वर्ष मार्च में एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों को अपने बेडे में शामिल किया था।
जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…