भारत की यात्रा पर आये अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने अपने परिवार के साथ आज जयपुर के भव्य एतिहासिक आमेर किले का दौरा किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किले में उनका स्वागत किया।
जेडी वेंस अपने परिवार के साथ आज सुबह करीब 9 बजे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पहुंचे। वेंस परिवार के स्वागत के लिए राजस्थान के पारंपरिक कच्छी घोड़ी, घूमर और कालबेलिया लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गयी। इस प्रस्तुति में वेंस परिवार को राजस्थान की जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिली। जेडी वेंस आज दोपहर जयपुर में भारत-अमरीका व्यापार संबंधों के भविष्य पर बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…