भारत

वाइस एडमिरल सीआर प्रवीण नायर, एनएम ने भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल सीआर प्रवीण नायर, एनएम ने 29 अगस्त 24 को भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में पदभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी के स्थान पर हुई है। फ्लैग ऑफिसर को 01 जुलाई, 1991 को भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था। उन्होंने सर्फेस वारफेयर अधिकारी के रूप में संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता हासिल की। ​​डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, अमेरिका में अध्‍ययनरत रहे, फ्लैग ऑफिसर ने मुंबई विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है।

उन्होंने विभिन्न भारतीय नौसेना के जहाजों पर सिग्नल संचार अधिकारी, फ्लीट इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर अधिकारी और उसके बाद पश्चिमी बेड़े के फ्लीट संचार अधिकारी के रूप में कार्य किया है। वे 2018-2019 तक पूर्वी बेड़े के फ्लीट संचालन अधिकारी भी रहे हैं।

फ्लैग ऑफिसर ने मिसाइल कोरवेट आईएनएस किर्च, कमीशन किए गए गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस चेन्नई और भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत, विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभाली है। फ्लैग ऑफिसर की स्टाफ नियुक्तियों में नेवल वॉर कॉलेज गोवा में डायरेक्टिंग स्टाफ, सिग्नल स्कूल के प्रभारी अधिकारी और नौसेना मुख्यालय के कार्मिक निदेशालय में कमोडोर (कार्मिक) शामिल हैं। वे तीन साल से अधिक समय तक नौसेना के प्रमुख थिंक-टैंक इंडियन नेवल स्ट्रेटेजिक एंड ऑपरेशनल काउंसिल (आईएनएसओसी) के सदस्य भी रहे हैं।

जनवरी 2022 में रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें नौसेना मुख्यालय में सहायक नौसेना प्रमुख (नीति एवं योजना) के पद पर नियुक्त किया गया। वाइस एडमिरल के रैंक पर भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त होने से पहले, फ्लैग ऑफिसर भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभाल रहे थे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” थीम पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट-पश्चात वेबिनार श्रृंखला के चौथे आयोजित वेबिनार को संबोधित किया,…

2 घंटे ago

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

3 घंटे ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों…

4 घंटे ago

बीजेपी ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया से भारतीय विमानन कंपनियों ने आज 50 उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति पर कड़ी…

4 घंटे ago