भारत

संसदीय समिति ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए 16 घंटे का समय आवंटित किया

संसद भवन में कल संसद की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा करने के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया।

संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन कल विपक्षी दलों ने कई मुद्दों को लेकर कार्यवाही में व्‍यवधान उत्‍पन्‍न किया। विपक्षी दल अन्‍य मुद्दों के अलावा पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर तत्‍काल चर्चा की मांग कर रहे थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने इन मुद्दों पर लगातार चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाए और शोर शराबा किया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्‍वस्‍त किया कि सरकार संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के शोर-शराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्‍थगित हुई। दो स्‍थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे फिर शुरू हुई तो शोर-शराबे की स्थिति ऐसी ही बनी रही और अध्‍यक्ष को दिनभर के लिए कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी। हालांकि राज्‍यसभा की कार्यवाही सुबह एक स्‍थगन के बाद सुचारू रूप से चली। राज्‍यसभा में प्रश्‍नकाल और विशेष उल्‍लेख हुआ तथा चर्चा के बाद लदान विधेयक 2025 भी पारित हुआ। संसद के कई सदस्‍यों ने न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला को ज्ञापन सौंपा। भाजपा, कांग्रेस, तेलुगुदेशम पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी सहित लोकसभा के 145 सदस्‍यों ने संविधान के अनुच्‍छेद 124, 217 और 218 के अंतर्गत न्‍यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्‍ताव पर हस्‍ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

3 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

3 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

3 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

3 घंटे ago