अंतर्राष्ट्रीय

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्‍ह चिन्‍ह तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुच गए हैं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय शिष्‍टमंडल भी आया है। इसमें कई मंत्री, उप-मंत्री और व्‍यापारिक प्रतिनिधि शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश राज्‍य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर फाम मिन्ह चिन्ह का स्‍वागत किया। रणधीर जायसवाल ने वियतनाम के साथ भारत के प्रगाढ रिश्‍तों और सदियों पुरानी मैत्री पर प्रकाश डाला। रणधीर जायसवाल ने कहा कि फाम मिन्ह चिन्‍ह की यात्रा से दोनों देशों के बीच व्‍यापक भागीदारी और मजबूत होगी। फाम मिन्ह चिन्‍ह, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्‍मान में दोपहर का भोज देंगे।

फाम मिन्ह चिन्‍ह राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड से भी मिलेंगे। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर भी वियतनाम के प्रधानमंत्री से भेंट करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंध हैं। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान इन संबंधों को व्यापक साझेदारी का रूप दिया गया था।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

6 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

6 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

6 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

6 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

10 घंटे ago