भारत

ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा से दोनों देशों तथा बड़े आसियान क्षेत्र में भारत की साझेदारी और मजबूत होगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि ब्रुनेई और सिंगापुर की उनकी यात्रा से दोनों देशों के साथ तथा बड़े आसियान क्षेत्र में भारत की साझेदारी और मजबूत होगी। दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की एक्‍ट इस्‍ट नीति और हिन्‍द प्रशांत दृष्टिकोण के मामले में दोनों देश महत्‍वपूर्ण साझेदार हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वे ब्रुनेई दारे सलाम की अपनी सबसे पहली द्विपक्षीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस समय जब भारत और ब्रुनेई अपने राजनयिक संबंधों के 40 वर्ष पूरे होने का उत्‍सव मना रहे हैं तो वे सुल्‍तान हसनअल बोलकिया और शाही परिवार के अन्‍य सम्‍मानित सदस्‍यों के साथ बातचीत करना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाईयों तक ले जाया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे ब्रुनेई से कल सिंगापुर जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि वे वहां राष्‍ट्रपति थरमन षणमुगरत्‍नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्‍ठ मंत्री ली सिएन लूंग और वरिष्‍ठ नेता गोह चोक तोंग के साथ मुलाकात और बातचीत करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर में व्‍यापारिक समुदाय के दिग्‍गजों से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे सिंगापुर के साथ रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा करना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि विशेष रूप से उन्‍नत श्रेणी के विनिर्माण, डिजिटलीकरण और सतत विकास के नये और उभरते क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

2 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

2 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

20 घंटे ago